नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर बलिया थाना परिसर में देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में नावकोठी पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त कुल 894 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को बुलडोजर से पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई अवैध शराब को नियमानुसार विनष्ट करने का प्रावधान है। इसी के तहत नावकोठी थाना कांड संख्या 12/26, 49/26 एवं 87/26 में जब्त 894 लीटर देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बरामद शराब का निर्धारित प्रक्रिया के तहत विनष्टीकरण किया जाता है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
विनष्टीकरण के दौरान एसआई अबोध कुमार सिंह सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद रहे।


