नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।इसमें छात्रों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।जिसमें विशेष रूप से अग्नि (आग) लगने के कारणों और बचाव के उपायों पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और फोकल शिक्षकों ने बच्चों को विस्तार से समझाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अगलगी से हर साल बड़े पैमाने पर जान माल की क्षति होती है।मानव जनित आपदा पर नियंत्रण के लिए लोगों को आग लगने के मुख्य कारणों से अवगत कराया।आग लगने के प्रमुख वजह बिजली की शॉर्ट सर्किट,गैस लीकेज, लापरवाही से जलती मोमबत्ती या सिगरेट बीड़ी का फेकना, रसोई में तेल गर्म करना,पूजा के दौरान अगरबत्ती,मोमबत्ती आदि के जलाने,माल मवेशी के लिए बथान पर खाना बनाना,हल्दी उवालने,खेतों के खरपतवार और पराली जलाना शामिल है।
इस दौरान बच्चों को आपदा से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गये,जिनमें कपड़ों में आग लगने पर रुकना,गिरना और लोटना,धुआं होने पर जमीन पर रेंगकर निकलना और गीले कपड़े से मुंह ढकना।अग्निशमन दस्ता को फोन करने के लिए आपातकालीन नंबर पर सूचित करने की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शंभू महतो,राम सुजान सिंह,अशोक शर्मा, कन्हैया कुमार,इंदु कुमारी,हरिहर सहनी, देवेंद्र कुमार पासवान, प्रवीण कुमार,आभा कुमारी,रूबी कुमारी, कुंदन कुमार सिंह, अमित कुमार,सिकंदर सहनी,आदि मौजूद थे।
