गौरव कुमार AV न्यूज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में मंगलवार को “हूल क्रांति दिवस” श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक शिक्षक एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मो. फैयाज़ अहमद के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर भारत के महान आदिवासी क्रांतिवीर सिद्धू, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो और झानो के अद्वितीय बलिदान एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हूल क्रांति के इतिहास और इसके महत्व की जानकारी भी दी गई, ताकि वे देश के वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
मौके पर प्रधानाध्यापक राम कुमार सहनी, शिक्षक सुरेश कुमार, ममता कुमारी, विकास पासवान, कुमारी वंदना सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


