नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
जिले एवं प्रखंड के सभी पैक्स दिवालिया होने के कगार पर हैं।उक्त बातें निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार का खजाना खाली है। सिर्फ पैक्स अध्यक्ष एवं किसानों को गुमराह कर रही है बिहार सरकार।भारत सरकार ने बिना एफ आर के का चावल आपूर्ति का आदेश 17 फरवरी 2026 को जारी किया।दुर्भाग्यवश बिहार सरकार के संवेदनहीन कर्मचारियों के द्वारा पैक्स का acceptance order चावल आपूर्ति के लिए निर्गत नहीं किया गया है।
सभी पैक्स को 11% चक्रवृद्धि ब्याज पर पैसा सहकारी बैंक से निर्गत कर किसानों को 48 घंटे में भुगतान करवाती है।पैक्स में रखा हुआ धान पछुआ हवा के कारण सूख गया है,जिससे काफी नुकसान होने की संभावना प्रबल हो गई है।धान अधिप्राप्ति का समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ाने से किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है, क्योंकि चावल नहीं गिराने से चक्रीय अनुपात का अनुपालन नहीं हो रहा है।बचें हुए किसानों का धान अधिप्राप्ति संभव नहीं है।
