मिन्टू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता बछवाडा़ /बेगूसराय
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीदपुर एवं गुरसहाय मध्य विद्यालय रसीदपुर में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र शामिल थे। इस अभियान का नेतृत्व उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीदपुर के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार एवं गुरसहाय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक धवल किशोर कर रहे थे। सबों ने मिलकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के सड़क की सफाई की। साफ-सुथरा रहने से घर आंगन हो या सरकारी संस्थान हो उसका संस्कार ही अलग दिखने लगता है। साफ-सफाई रहने से इसका असर स्वास्थ्य और वातावरण पर भी पड़ता है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ वातावरण रहने से छात्रों को पठन-पाठन पर असर पड़ता है। मौके पर निशांत कुमार,सोनम कुमारी,न्यूटन कुमार,ममता कुमारी,सचिन कुमार,दिवाकर मणि,जितेंद्र कुमार,सहित अन्य शिक्षक कर्मी मौजूद थे.
