नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
थाना क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी से विदेशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना सत्यापन के दौरान छापेमारी करने गई पुलिस को देखकर शराब कारोबारी फरार होने का प्रयास किया जिसे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति धनेश सहनी उर्फ़ महात्मा पिता नारायण सहनी नावकोठी वार्ड नंबर 12 निवासी के घर की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश निर्मित रेडीको 8 पीएम के 180 एमएल के 18 ट्रेटा पैक कुल 3.24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।शराब बरामदगी के बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी में एस आई रंजीत कुमार,मो० इस्माईल व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
