विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के औगान गांव स्थित मॉं सुभाषिनी शक्तिपीठ काली स्थान में आगामी 10 अक्टूबर से आयोजित होने वाले छः दिवसीय मेला की तैयारी युद्धस्तर पर चल रहा है।
उक्त संबंध में पंडित विकास झा गौतम ने बताया कि यहां विगत 10 वर्षों से भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि आगामी 19 अक्टूबर को प्रातः काल लगभग 7 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा उसी दिन रात में जगरणा भी होगा।
20 अक्टूबर की मध्यरात्रि में निशा पुजा के उपरांत माता का पट खोल दिया जाएगा ताकि श्रद्धालु माता काली का दर्शन कर सकें।
21 व 22 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे उसके बाद लगभग चार बजे से महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
23 अक्टूबर को हवन किया जायेगा। हवन के बाद इस दिन भी अपराह्न 4 बजे से महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

24 अक्टूबर को कलश विसर्जन शोभा यात्रा के उपरांत भी प्रसाद वितरण किया जाएगा।
उपरोक्त सभी कार्यक्रम पंडित विकास झा गौतम एवं आचार्य शशिकांत तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न होंगे।
पुजा तथा मेला की तैयारी में पुजा समिति के अध्यक्ष राकेश चौधरी, रौशन चौधरी, दीपक चौधरी, कुंदन चौधरी, टुनटुन चौधरी, रजनीश चौधरी सहित अन्य ग्रामीण तन मन धन से जुटे हुए हैं।
मेला में भव्य तोरणद्वार व पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं दूकान लगाने की तैयारी में भी दुकानदार जुट गए हैं।
