गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग अलग मामलों में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बगरस निवासी स्व मोहन सहनी के पुत्र राम सहनी एवं करेटांड निवासी स्व परमेश्वर महतो के पुत्र मनोज महतो को दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही मोहनपुर निवासी वारंटी कैलाश सिंह के पुत्र लालो कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बखरी गरही टोला निवासी राजद नेता रजाउर रहमान को दलित युवती से यौन शौषण मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
