विजय भारती AV भारत न्यूज ब्यूरो बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित संत जोसेफ अकादमी रघुनंदनपुर का 14वां वार्षिकोत्सव शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार व जे के उच्च विद्यालय बेगूसराय के पूर्व प्राचार्य सह कवि साहित्यकार सह लोकगायक डॉ सचिदानंद पाठक सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उक्त अवसर पर एसडीएम व डॉ सचिदानंद पाठक ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के नौनिहालों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो गांव देहात के बच्चों को उसका प्रतिभा को निखारने में लगा है। वहीं गुरुकुल बेगूसराय के निदेशक शिव प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि आज़ के बच्चों में अनुशासन, शिष्टाचार नहीं रहा जो उसके भविष्य को बर्बाद कर रहा। आज़ बच्चे तो अपने पिता से खुश हैं लेकिन वही पिता भाग्यशाली होता है जो अपने पुत्र से ख़ुश रहता है।

उन्होंने कहा कि वहीं विद्यालय अच्छा हो सकता है जो एक अनुशासित व शिष्ट बच्चे को बनाता है। आज़ पिता अपने बच्चे पर रोक लगाना नहीं चाहते जो उसके भविष्य को बर्बाद कर देता है। जिसमें गाड़ी में ब्रेक नहीं होता वह दुर्घटना का कारण बनता है। कार्यक्रम को लाइफ लाइन अस्पताल बरौनी के डायरेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। वहीं अकादमी के छात्र छात्राओं ने अपने मनमोहक अंदाज में लघु नाटक, राष्ट्रीय गीत, तथा विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया।

दर्शक बच्चों के इस प्रस्तुति से गदगद दिखाई दिया। प्रतिभागी गौरव, हर्ष, मिहिर, अभिरंजन,सिमरण, संध्या, पियूष,जाहान्वी, अपर्णा ने खूब तालियां बटोरी। दर्शकों ने इनकी प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक राजेश कुमार राय ने किया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार झा, अकादमी के डायरेक्टर जी आर जार्ज, प्रशासक मनोज कुमार राय, बेगूसराय पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार राय, जनरल सिक्योरिटी अमितोष कुमार मधुकर, शिक्षक राहुल पंकज अनु ज्योति पूजा निशा व रेखा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय के छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।
