गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शुक्रवार को बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल चौक के पास पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से लगभग 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मौके पर छौटन कुमार सिंह, कैलाश यादव, विक्रम चौधरी, यशवंत सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे। इस दौरान वाहन चालक राह बदलकर यात्रा करते दिखे। पुलिस प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और कहा है कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
