गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना परिसर में रविवार को पुलिस कर्मियों द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय कक्ष,आसपास के क्षेत्र एवं अन्य स्थानों की विधिवत रूप से सफाई की गई।अभियान के तहत पुलिस कर्मियों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया और पूरे परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि साफ-सफाई से न केवल कार्य वातावरण बेहतर होता है, बल्कि आम लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश जाता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे।
साफ-सफाई अभियान में अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई मनी कुमारी, चौकीदार गौरी महतो, अशोक पासवान,रंजीत पासवान, रोशन पासवान, सोहन दास, बृजनंदन पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
