गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शनिवार रात लगभग 12:30 बजे डायल 112 के सहयोग से सरकारी एंबुलेंस 102 द्वारा एक युवक को पंचमुहा पुल बखरी रेलवे पटरी के समीप से उठाकर बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। काफी मशक्कत के बाद मरीज की पहचान नीतीश कुमार उम्र 24 वर्ष, पिता उमेश राय, निवासी मक्खाचक वार्ड संख्या-18 थाना बखरी के रूप में की गई है।
पीएचसी बखरी में डॉ. पुष्कर कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, जहां युवक के सिर में तीन टांके लगाए गए। प्राथमिक इलाज के बाद युवक की स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। फिलहाल मरीज का इलाज जारी है। इस संबंध में जानकारी यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार द्वारा दी गई।
