गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी मे इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अलर्ट जारी किया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ-साथ प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
लगातार बढ़ती ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं, जिससे उनके दैनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।बखरी प्रखंड के घाघरा पंचायत अंतर्गत सिमरी चौक पर ग्रामीणों द्वारा स्वयं अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड के बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सार्वजनिक स्थलों पर अलाव एवं ठंड से राहत की व्यवस्था करने की मांग की है।
