गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
भोला चौधरी लगातार पाँचवीं बार निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत
बखरी की ऐतिहासिक तथा एकमात्र शैक्षणिक धरोहर श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के सत्र 2026–27 के निर्वाचन को लेकर संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक देर रात पुस्तकालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री भोला चौधरी को आगामी चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया।गौरतलब है कि उनकी कार्यकुशलता, निष्पक्षता और संगठन क्षमता को देखते हुए श्री चौधरी को यह दायित्व लगातार पाँचवीं बार सौंपा गया है।बैठक में संरक्षण समिति संयोजक आनंदचंद्र झा, संरक्षण समिति सदस्य बैद्यनाथ केशरी, नन्दलाल पंडित, रामचंद्र केशरी तथा राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से श्री चौधरी को शुभकामनाएँ और बधाई दी।

इसके अतिरिक्त पुस्तकालय की वर्तमान कमिटी और पुस्तकालय के शुभचिंतकों—पूर्व अध्यक्ष जयदेव सान्याल, सिधेश आर्य, सीताराम केशरी, वार्ड पार्षद चंदन चौरसिया, समीर श्रवण, शिक्षक क्रांति राय, बलराम स्वर्णकार सहित अन्य गणमान्यों ने भी श्री चौधरी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बैठक संपन्न होने के साथ ही पुस्तकालय चुनाव की औपचारिक तैयारी शुरू हो गई है, जिससे पुस्तकालय परिवार एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों में उत्साह का माहौल है।
