गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान का लोजपा आर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। कारगिल चौक पर फूल-मालाओं से मंत्री का अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, गढ़पुरा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन झा, मायाराम सहनी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री श्री पासवान के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों तथा बखरी विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
