- विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज
जिला अतिथि गृह बेगूसराय के सभागार में बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज एवं सरोकार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के तत्वावधान में व बेगूसराय जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को बेगूसराय में एक पारा गेम्स दिव्यांग खेल के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम हेतु बैठक आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता जोशी कुमार ने करते हुए अपने संबोधन में जिला एवं प्रखंड स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया तथा संगठनात्मक एकता के साथ खेलों के माध्यम से दिव्यागजन सशक्तीकरण पर जोर दिया। यह आयोजन न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला रहा बल्कि संगठनात्मक एकता, नेटवर्किंग एवं क्षमता निर्माण की दिशा में भी एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ।

मौके पर उपस्थित बिहार एसोसिएशन पर्सन विथ डिसएबिलिटीज बेगूसराय जिला के खेल प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के अंतर्गत आयोजित पैरा गेम्स हेतु आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है ईच्छुक पी डब्लू डी खिलाड़ियों को https://biharsports.org/parasports2025 पर जाकर पंजीकरण फॉर्म भरना है। जिला स्तरीय पैरा गेम्स का आयोजन 14 सितंबर से 24 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे तथा यह खेल पूरी तरह निशुल्क होंगे तथा प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता, भोजन,टी शर्ट, पहचान पत्र, प्रमाण पत्र एवं मेडल बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध करवायें जायेंगे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मास्टर ट्रेनर एवं पूर्व राज्य आयुक्त दिव्यांग जन बिहार सरकार,डॉ शिवाजी कुमार, राज्य खेल समन्वयक कुंदन पांडे ,विनय कुमार, तुलसी ठाकुर, गुलशन कुमार, प्रह्लाद कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के दिव्यांग खिलाड़ी, जिला कार्यकारिणी सदस्य व प्रखंड स्तरीय समन्वयक उपस्थित थे।


Best News Portal
Thank you