गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगुसराय
बखरी प्रखंड के घाघड़ा पंचायत का लाल व मध्य व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घाघड़ा का छात्र दीपक कुमार शर्मा का चयन भारतीय सेना में होने तथा ट्रैनिंग पर रवाना होने से पूर्व विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रेरक शिक्षक वसंत कुमार व सज्जन सदा ने उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों के करतल ध्वनि के बीच विद्यालय का स्मृति चिन्ह, मेडल व राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ प्रदान करते हुए कहा कि दीपक की कामयाबी इस मायने में खास है कि पिता स्वर्गीय राम प्रकाश शर्मा के साये के बिना व सीमित संसाधनों, गंभीर चुनौतियों और तंगहाली के बावजूद भी उसने जीवन का यह शानदार मुकाम हासिल किया है। विपरीत परिस्थितियों में इसकी यह कड़ी मेहनत, लगन व दृढ़ संकल्प दूसरे स्थानीय युवाओं को भी जीवन संघर्ष में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। शिक्षक ब्रजेश कुमार, विजय कुमार राय व अनंत कुमार ने दीपक के सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दीं वहीं शिक्षक मुकुल कुमार व विवेक नयन ने उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों को सैन्य सेवा में प्रवेश के विभिन्न क्षेत्रों की विस्तृत चर्चा की।
प्रधानाध्यापक अमरजीत कुमार व प्रभारी प्रधान कौशल किशोर ने शाल व माला पहनाते हुए कहा कि उसने ना केवल विद्यालय व परिवार बल्कि पूरे घाघड़ा-बखरी क्षेत्र का नाम रौशन किया है। शिक्षक विक्की कुमार, संजय कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार, रामाशीष कुमार,रोजी प्रवीण, इंदु कुमारी, संगीता कुमारी, सहदेव पंडित, रत्नेश कुमार ने माला पहनाकर सैन्य सेवा के लिए शुभकामनाएं दी।


