विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के बच्चे गुरुवार की सुबह के प्रधानाध्यापक श्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत राजगीर गये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी तथा महेशपुर पैक्स के अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उक्त बस में पच्चास छात्र और छात्राएं मौजूद थे जिन्हें बिहार दर्शन योजना अंतर्गत परिभ्रमण के लिए राजगीर के लिए रवाना किया गया । उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि परिभ्रमण पर जाने से बच्चे जो ऐतिहासिक महत्व के स्थल देखते हैं उसे जीवन पर्यन्त याद रखते हैं, जो उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में लाभ मिलता है।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक ब्यूटी कुमारी, पूजा कुमारी,अमितेश कुमार, राजीव कुमार, सौरभ कुमार,मोहम्मद राजीव आलम, अमरजीत कुमार, अब्दुस आलम मौजूद रहे।
