नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी /बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत स्थित नावकोठी बाजार के शिव मंदिर पर आर ओ प्लांट का मुखिया ने किया उद्घाटन।पंचायत निधि से बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शीतल पेय जल संयंत्र का मंगलवार को समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार विडडू ने नारियल फोड़कर आर ओ प्लांट का उद्घाटन किया।मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी सहित विभिन्न सदस्यों को अंगवस्त्र,चादर व फूल माला देकर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया ने सामुदायिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।उन्होंने बटेश्वरी काली मंदिर परिसर,जामा मस्जिद नावकोठी व बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शीतल पेय जल संयंत्र लगवाकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में राहत प्रदान की है।गर्मियों में शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध होने से पवित्र स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ गई है। राष्ट्रपति कुमार के इस कदम से सार्वजनिक सेवा का संदेश मजबूत हुआ है।राष्ट्रपति कुमार ने पहले भी नावकोठी पंचायत में कई विकास कार्य करवाए हैं।उनकी यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा की मिसाल बन गयी है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में जनता की जरूरतों को समझते हुए मुखिया ने व्यावहारिक कदम उठाया है।नावकोठी के मुखिया की यह पहल चर्चा का विषय बना हुआ है।उन्होंने सच्ची नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।शीतल जल संयंत्र न केवल गर्मी से राहत देगा, बल्कि धार्मिक स्थलों की गरिमा को भी बढ़ायेगा।ऐसी जनहितैषी पहलों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
मौके पर धनेश्वर पोद्दार,उमेश्वर चौधरी,गोपाल पोद्दार, प्रोफेसर हरेराम सिंह, इंद्रदेव महतो,शंभू चौधरी,शकील अहमद बेग,अमित कुमार, कन्हैया कुमार,महेश महतो,सुधीर रजक, सुधीर कुमार,शत्रुघ्न कुमार,राजा कुमार, सुधीर सहनी,हीरालाल सिंह,मनोज बजाज आदि मौजूद थे।
