गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर /बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड कार्यालय के सभा हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पंकज कुमार शक्तिधर के नेतृत्व में किया गया।
लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा सरकार के पहले 100 दिनों में किए गए कार्यों, विभिन्न विकास योजनाओं तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत हो सकें।

इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की भी अपील की।
कार्यक्रम में सीडीपीओ नीतीश कुमार सहित प्रखंड के कई पदाधिकारी एवं दर्जनों लोग मौजूद रहे।


