गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अगलगी की घटना में प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत प्रदान करते हुए मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया। इस दौरान आगलगी पीड़ित सुग्गा वार्ड संख्या 1 निवासी अशोक राय की पत्नी राममजय देवी,परिहारा वार्ड 10 निवासी जामुन साह की पत्नी मानकी देवी तथा सलौना निवासी इंद्रदेव महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो को चेक प्रदान किया गया।
इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगलगी की घटना से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।
चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान अंचल नाजिर रंजय पासवान, राटन पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने प्रशासन द्वारा समय पर दी गई सहायता की सराहना की।प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर सहायता प्रदान की जाएगी।
