गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नदैल चौक से एक लाख रूपया के साथ डीह मरथुआ निवासी रामाशीष राय के पुत्र विक्रम कुमार के पास से बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
