नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा मुखिया जी चौक से पश्चिम मध्य विद्यालय के सामने पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ के चौथे दिन अयोध्या धाम के तपोमूर्ति संत परमपूज्य दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में चल रहे रासलीला में कंस अपने देवकी बहन का विवाह वासुदेव से करवाने की कथा पर आधारित लीला दिखाया गया।
जिसमें श्री हरि अवतार कंस की बहन के गर्भ से ही लेने वाले थे।दूसरी ओर कंस अपनी चचेरी बहन देवकी का विवाह वासुदेव के साथ करवा रहा था।विवाह के पश्चात कंस देवकी और वासुदेव का सारथी बन उन्हें उनके राज्य में छोड़ने के लिये निकलता है।तभी रास्ते में आकाशवाणी होती है की कंस का मृत्यु देवकी के आठवे पुत्र द्वारा ही होगी।
रासलीला में मथुरा वृंदावन की टीम की शानदार प्रस्तुति श्री गौरी आदर्श रासलीला एवं रामलीला मंडल श्री धाम वृंदावन,धाम मथुरा,डायरेक्टर : गोपाल दास महाराज, अयोध्या धाम से पधारे सांस्कृतिक विभाग के कलाकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मानित कलाकार सान्या शर्मा,कृषा शर्मा, दीवान की भूमिका में गोपाल दास जी महाराज,कंस की भूमिका में सूरज सोनी जी,भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभा रहे हेमंत ब्रजबासी ने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।बीच-बीच में संगीतमय भजनों का आनंद श्रोता लेते रहे।
रासलीला के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि श्याम नंदन सिंह,मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ उर्फ बुडुल सिंह,शिवम वत्स,रणवीर कुमार सिंह,नवीन पाठक, चंदन कुमार,कन्हैया कुमार,मुकेश सिंह, अमित कुमार फूचो, टुन्नी सिंह,उपेंद्र सिंह, दरेश सिंह,कौशल सिंह,राहुल,रामू, राकेश,रामानंद सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्त रासलीला का आनंद दिया।
