नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम में मुखिया जी चौक पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, मंझौल एसडीओ एवं नावकोठी प्रखंड प्रमुख अनिता देवी,सरपंच प्रतिनिधि रामाशीष सिंह गुरुजी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विधायक अभिषेक आनंद ने कहा की कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन शैली पर चलना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।कर्पूरी ठाकुर बिहार के एक महान स्वतंत्रता सेनानी,समाजवादी नेता और दो बार मुख्यमंत्री रहे।वे पिछरों के मसीहा के रूप में जननायक कहे जाते थे।मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए गए।कर्पूरी ठाकुर अपने जीवन में सदा सादगी को अपनाए रखा।
इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह,पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह,कार्यक्रम प्रभारी चंद्र किशोर ठाकुर, विभाकर प्रसाद सिंह, भाजपा नेता शिवेश रंजन,भोला सिंह,चंदन कुमार,शिवम् वत्स, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह,पुनीत ठाकुर,राहुल भारती आदि मौजूद थे।
