नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
गूंगी लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। 15 वर्षीय किशोरी की मां ने बताई कि शुक्रवार को लगभग 11 बजे दिन में गलत नीयत से नावकोठी के बांके साह का पुत्र अनिल साह उर्फ गिरवा ने गूंगी लड़की को अगवा कर अपने बाइक से गुमनाम जगह ले गया। प्रलोभन के रूप में चूड़ी,अंगूठी जो प्लास्टिक एवं अन्य धातु का है देकर उसके साथ गलत करने का प्रयास किया।
खोजबीन करने के बाद नावकोठी हाई स्कूल के मैदान में किशोरी मिली।लड़की से पूछताछ करने पर उसके घर पर जाकर इशारा से अनिल साह के बारे में उपरोक्त बातें बताई।आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजूट होकर आरोपी को अपने कब्जे में कर नावकोठी पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी की मां ने अपनी लड़की के साथ गलत नीयत से अगवा कर ले भागने की बात आवेदन में देकर थाना से न्याय की गुहार लगाई है।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने उसे गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में दिया।
