गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र में शादी करने की नीयत से बीए पार्ट-थ्री की एक छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने वीरपुर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 10 मार्च को घर से पढ़ाई करने के लिए बेगूसराय शहर स्थित श्रीकृष्ण महिला कॉलेज गई थी। लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय स्तर पर तथा अपने सगे-संबंधियों के यहां भी उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है।
इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।
