गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पोक्सो एक्ट के दर्ज मामले में पुलिस ने बखरी थाना क्षेत्र के अक्हा निवासी राजेंद्र साह के पुत्र सिंटू कुमार एवं पिंटू कुमार, रंजीत यादव के पुत्र लाल बाबू कुमार, तथा नावकोठी थाना क्षेत्र निवासी राम प्रकाश साव के पुत्र सूरज कुमार को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की गई तथा विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और अनुसंधान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

