गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्दी पहने चौकीदार नंदकिशोर पासवान एक चाय की दुकान पर खुलेआम गांजा पीते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और राज्य में लागू नशाबंदी कानून पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है, जिसमें चौकीदार बेखौफ होकर सार्वजनिक स्थान पर नशा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
बिहार में पहले से ही शराबबंदी लागू है, ऐसे में इस तरह की घटना से यह सवाल उठ रहा है कि क्या नशे के अन्य रूपों पर नियंत्रण प्रभावी तरीके से हो पा रहा है या नहीं। खासकर जब कानून की रक्षा करने वाले ही नियमों का उल्लंघन करते नजर आएं, तो स्थिति और चिंताजनक हो जाती है।
मामले के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
