नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईद उल फित्र और रामनवमी को लेकर नावकोठी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने की।इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारा का पर्व है।इसे आपसी सौहार्द से मनाएं।छः ईदगाह एवं 10 मस्जिदों के निकट अतिरिक्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।
संभवतः21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाना है। 19 मार्च को कलश स्थापना है। 26 से 29 मार्च तक नावकोठी में भव्य संध्या आरती का आयोजन होगा।समसा में चार दिवसीय चैती दुर्गा पूजा पर मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विदेशिया नाच व भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा का प्रोग्राम होगा।

दोनों मेला परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक प्रबंध रहेगा।विधि व्यवस्था संधारण हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाने का अनुरोध किया।आसपास के ताड़ीखाना और अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।सतत गश्ती दल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जायेगा।शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।पर्व त्योहार पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा।
मौके पर सहायक थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर अबोध कुमार, मो इस्माइल,युगल किशोर मंडल,पीएसआई राकेश कुमार,मिथिलेश कुमार, जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू,पंसस अनीता देवी,रंजीत महंथ, मो इमरोज, सरपंच पंकज सिंह उर्फ बाबू साहेब कुंवर, शांति देवी,सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान,मो रहमत,मो शब्बीर,मो नाजिम, मो मनौव्वर,मो जफर इकबाल,मो सलमान,भाजपा अध्यक्ष मुकेश महतो,कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पासवान, लोजपा अध्यक्ष शंकर राय, माले नेता मुक्तिनारायण सिंह,जदयू अध्यक्ष मुकेश सिंह,अनील महतो,अरविंद कुमार,मनीष सिंह,पूर्व मुखिया रोहित कुमार, ॠतुरंजन कुमार,तरुण सिंह, ललन गुप्ता,अरविंद महतो, राजद अध्यक्ष गंगाराम महतो,विजय शंकर महतो, सुधीर सिंह,भाजपा प्रखंड महामंत्री दीपक कानू,कपिल देव पोद्दार,त्रिभुवन पासवान सहित अन्य सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
