नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं का आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने हेतु हसनपुर बागर में महामंत्री अजीत सिंह के आवास पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो ने की। 19 मार्च को आयोजित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जाएगा।
बैठक में प्रत्येक पंचायत में नियुक्त प्रभारी कार्यकर्ताओं के डोर टू डोर जाकर प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए अपील करेंगे।प्रशिक्षण शिविर में प्रांत और जिला के नेता भाग लेंगे और प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करेंगे।
वहीं सात भिन्न-भिन्न विषयों पर विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।प्रशिक्षण हेतु सात विषयों के अलग -अलग अध्यक्ष का चुनाव किया गया है।इसमें प्रांत जिला और मंडल से आने वाले लोगों के स्वागत, ठहराव,जलपान और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
मौके पर मंडल महामंत्री दीपक कानू, मनीष कुमार,रानी कुमारी,तरुण कुमार, दिलीप कुमार, विश्वनाथ दास,मुकेश महतो,सुरेश पोद्दार, महेंद्र नारायण सिंह, राम नंदन सिंह,कपिल देव पोद्दार,अभिषेक कुमार,अमरजीत गुप्ता,विनय सिंह, जयशंकर भारती आदि उपस्थित थे।
