नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत से नावकोठी थाना में मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया है। चक्का निवासी विकास कुमार पिता दिनेश महतो ने छोटा भाई छोटू कुमार पिता दिनेश महतो व पत्नी सोनी देवी के बाजार से लौटते समय गोढिया इनार के नजदीक घात लगाए रोहित कुमार, अमरजीत महतो दोनों पिता अजब लाल महतो सहित दो अन्य व्यक्तियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया,जिसे नावकोठी पीएचसी में इलाज कराया गया।
नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि मामला अंकित कर छानबीन की जा रही है।
