नवीन कुमार मिश्रा, AV भारत न्यूज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पश्चिम पंचायत में घर की मरम्मत कराने के दौरान हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में पहसारा निवासी साधु शरण सिंह, पिता स्वर्गीय जय नारायण सिंह, वार्ड संख्या आठ ने नावकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज मामले में सुनीत कुमार सिंह उर्फ मेहरी, पिता पशुपति सिंह, राजकुमार, दिलचन कुमार, मृणाल कुमार, दौलत कुमार समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घर की मरम्मत के दौरान आरोपितों ने गोली-पिस्टल, लाठी-डंडे के साथ हमला कर मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। साथ ही फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले को लेकर नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
