गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के गाछी टोला, वीरपुर के पास मंगलवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक बदमाश को पिस्तौल के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत, वार्ड संख्या 8 निवासी रंजय सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गाछी टोला के पास दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं, जिनमें से एक के पास पिस्तौल है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को पिस्तौल सहित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान आरोपी युवक ने दूसरे युवक पर पिस्तौल तान दी थी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हथियार सहित गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से अवैध पिस्तौल रखने के मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार के साथ एसआई ऋषिकेश भारद्वाज एवं पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
