मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय /समस्तीपुर
शहर में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अपराह्न 4:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय ने जानकारी दी कि स्थानीय बुनियाद केंद्र, दलसिंहसराय में लोगों के लिए निःशुल्क आँखों की जांच एवं चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ किसी भी उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं। आंखों से संबंधित समस्याओं जैसे दूर दृष्टि दोष और निकट दृष्टि दोष, दोनों के लिए जांच और चश्मे की व्यवस्था की गई है। जांच कराने के लिए इच्छुक लोगों को अपने साथ एक पहचान पत्र और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।
बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने VC से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस बैठक में राजीव कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, दलसिंहसराय/विद्यापतिनगर), संजीव कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, उजियारपुर), आकाश कुमार (अंचल अधिकारी, उजियारपुर), नेहा कुमारी (अंचल अधिकारी, दलसिंहसराय), BPM जीविका, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, बुनियाद केंद्र प्रभारी, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
