मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय/समस्तीपुर
दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत में बुधवार को शकुंतला टीवीएस के तत्वावधान में ग्रामीण किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि शंभू पासवान ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक राज दीपक ने बताया कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों से सीधे जुड़ना और उनकी जरूरतों को समझना है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार ऐसे आयोजन कर रही है ताकि ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर सुविधाएं और जानकारी मिल सके।
राज दीपक ने टीवीएस की विभिन्न बाइकों—टीवीएस स्पोर्ट, टीवीएस रेडियन, टीवीएस रेडर और एक्सल 100—की खूबियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये सभी वाहन खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। साथ ही इनका मेंटेनेंस कम होता है और ये किफायती दाम में उपलब्ध हैं।
उन्होंने किसानों की जरूरतों के अनुसार इन वाहनों की उपयोगिता पर भी जोर दिया और कहा कि खेती-बाड़ी के कार्यों में ये काफी सहायक साबित हो रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शंभू पासवान ने भी टीवीएस बाइकों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मजबूती, कम खर्च और बेहतर प्रदर्शन के कारण ये ग्रामीण और किसानों के लिए काफी उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भरोसेमंद वाहनों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।
इस दौरान शकुंतला टीवीएस की ओर से ग्रामीण विकास में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वालों में सुनील सिंह, ललित ठाकुर, चंदन कुमार, उमेश सिंह, शंकर पासवान समेत अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने कंपनी के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए। कुल मिलाकर यह आयोजन ग्रामीणों और कंपनी के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सफल रहा।
