मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय /समस्तीपुर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद दलसिंहसराय की एक बैठक महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड पवन कुमार आज़ाद ने की।
बैठक की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ की गई, जिसमें दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में आगामी 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इसे मजबूती से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी नवीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर जिला केंद्र में जमा कराने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक को भाकपा अंचल सचिव विनोद कुमार समीर के अलावा रामबिलास शर्मा, शंकर राम, जगदेव दास, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद मजहर आलम, अशोक रजक, महेश्वर राम, राम सेवक दास, युगल दास सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
