By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: वीरपुर में घर से बुलाकर दिव्यांग युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पांव बांधकर पीटा, शव घर पहुंचाकर फरार हुए बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > क्राइम > वीरपुर में घर से बुलाकर दिव्यांग युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पांव बांधकर पीटा, शव घर पहुंचाकर फरार हुए बदमाश
क्राइम

वीरपुर में घर से बुलाकर दिव्यांग युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पांव बांधकर पीटा, शव घर पहुंचाकर फरार हुए बदमाश

AV BHARAT NEWS
Last updated: April 26, 2026 4:27 pm
AV BHARAT NEWS
1 month ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय

बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां घर से बुलाकर ले गए एक दिव्यांग युवक की हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, बदमाश शव को घर तक पहुंचाकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय रामबालक पासवान के 30 वर्षीय पुत्र गोविंद पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गोविंद बेंगलुरु में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था।

मृतक की मां शाबो देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे गांव के शंकर यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव, छोटू यादव तथा रामाशीष यादव का पुत्र सह वार्ड सदस्य रवि यादव गोविंद को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर रात तीनों लोग उनके घर पहुंचे और कहा कि गोविंद उनके डेरे पर शराब पीकर सो गया है, चलकर उसे ले जाइए।

जब परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि गोविंद के हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे। रस्सी खोलने में जब परिवार के लोग असमर्थ रहे तो आरोपितों ने खुद ही रस्सी खोली और गोविंद को घर तक पहुंचाकर चले गए। परिजनों के अनुसार, तब तक गोविंद की मौत हो चुकी थी।

मां ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने मिलकर गोविंद की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। शव के कई हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान थे। वहीं बीच सड़क और आरोपितों के डेरे पर खून के धब्बे भी मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एसआई ऋषिकेश भारद्वाज, परमा पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी इमरान अहमद भी घटनास्थल पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली।

जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा तत्काल न्याय की मांग करने लगे। बाद में डीएसपी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

इधर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कई नमूने एकत्र किए हैं।

डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पीट-पीटकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पीड़ित परिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

घटनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, समिति प्रतिनिधि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

नावकोठी में आर्म्स एक्ट का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ़्तार
शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी पति गिरफ्तार
नावकोठी पुलिस ने दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
वीरपुर में क्लिनिक से नवजात गायब करने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराया केस
बखरी मे युवक के यूको बैंक खाते से 40 हजार रुपये की साइबर ठगी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महिला मोर्चा बेगूसराय का जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित
Next Article अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच विधायक ने किया राहत वितरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up