गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चकचनरपत पंचायत के चकवनवार टोला में विगत दिनों भीषण आग लगने से कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग की इस घटना से पीड़ित परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सह निवर्तमान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान मौके पर पहुंचे और अपने निजी कोष से सभी प्रभावित परिवारों के बीच एक सेट बर्तन, राशन सामग्री, साड़ी एवं नूगी का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी बखरी सन्नी कुमार सौरव से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक राहत एवं सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जिला पार्षद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, जिला परिषद अमित कुमार देव, घनश्याम राय, प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, लोजपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, अनिल सिंह कछवाहा, अनिल वर्मा, अमरजीत कुमार कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, जवाहर राय, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं बखरी थाना के पीएसआई अरुण कुमार विधि-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे। प्रशासन द्वारा आगे की राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रक्रिया जारी है।
