नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत अमर शहीद वीर भगत सिंह की118 वीं जयंती समारोह शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमिटी समसा में मनाया गया। अध्यक्षता प्रो राजकिशोर प्रसाद ने की।व संचालन शोषित समाज दल बेगूसराय जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया।समसा पंचायत भवन से पैदल यात्रा निकालकर शहीद भगत सिंह चौक समसा पहुंचकर उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह अमर रहें,जब तक सूरज चांद रहेगा भगत सिंह तेरा नाम रहेगा आदि गगन भेदी नारे लगाए।कार्यक्रम के दौरान पंसस गौतम गोस्वामी,दीपक कानू, रोशन कुमार सहित उपस्थित दर्जनाधिक व्यक्तियों ने शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।वहीं शहीद भगत सिंह चौक पर जयंती समारोह मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि भगत सिंह की बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।शोषणविहीन समाज के लिए उनका सपना पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम को विजय कुमार,सन्तोष ईश्वर, श्रवण कुमार, बासुकीनाथ पोद्दार, अंजू देवी, हंसा देवी, राहुल कुमार आदि ने संबोधित किया।वहीं शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमिटी समसा का विस्तार किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष डॉ राजकिशोर प्रसाद, सचिव धर्मेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष दीपक कुमार चुने गए।
