नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्यूज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय।
नावकोठी प्रखंड कार्यालय स्थित बीसीओ कक्ष में पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नावकोठी अनिल कुमार चौधरी ने किया।बैठक में सभी पैक्स को मिलर से टैगिंग करने का प्रस्ताव लिया गया।महेशवारा,पहसारा पश्चिम,डफरपुर व रजाकपुर को मेसर्स कृष्णा राइस मिल देवना से और हसनपुर बागर,पहसारा पूर्वी, समसा,नावकोठी व विष्णुपुर को मेसर्स वैद्यनाथ राइस मिल देवना के साथ टैगिंग करने का प्रस्ताव रखा गया है।
प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि पैक्स धान अधिप्राप्ति में छोटे एवं मंझोले किसानों को प्राथमिकता देगी।वहीं पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा सहकार का उद्देश्य समाज में वंचितों को मुख्य धारा में लाकर उनका विकास करना और सच्चा समाज सेवा है। किसानों को बिचौलियों के चंगुल से निकालकर सरकार द्वारा जारी नियमानुसार समर्थन मूल्य का लाभ दिलवाकर ही किसानों के आमदनी को दोगुना किया जा सकता है।
मौके पर नावकोठी पैक्स अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,रजाकपुर पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, महेशवारा पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार,हसनपुर बागर पैक्स अध्यक्ष निर्जला देवी,समसा पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार महंतों,विष्णुपुर पैक्स अध्यक्ष मनोहर महतों,पहसारा पूर्वी पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार,डफरपुर पैक्स अध्यक्ष रामशंकर सिंह, डफरपुर पैक्स प्रबंधक ललन कुमार आदि मौजूद थे।
