नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बाराती से भरा स्कार्पियो पलटने से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।
जख्मी का इलाज निजी क्लीनिक में कराए जाने की बात कही गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतिया से नावकोठी समसा होते हुए बेला बाराती जा रही थी। समसा विश्वकर्मा चौक के आसपास गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। स्कार्पियो में सवार लगभग 10 यात्री जख्मी हो गए। दुर्घटना की बात सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर घटना स्थल पर आए और सभी को गाड़ी से निकालकर जख्मी को उपचार के लिए निजी क्लीनिक में भेज दिया गया।
जख्मी होने वालों में मोहम्मद अनीस, मोहम्मद तरवेऐज आलम, मोहम्मद नईम, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शकील आदि हैं। इसमें मोहम्मद अनीस का कमर और मोहम्मद तरवेज आलम का जांघ टूटने की सूचना प्राप्त हुई है।
