गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन की बखरी शाखा द्वारा मानव सेवा के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर लगभग ढाई सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस क्रम में शनिवार की सुबह विवाह भवन में शिविर लगाकर नगर परिषद के महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों के बीच कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य सुशील लोहारीवाल, मुरारी सुल्तानिया, कैलाश शर्मा, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक तुलस्यान उर्फ ढप्पू जी एवं अरुण टिबरेवाल, सचिव राजेश टमकोरिया सहित प्रदीप नेमानी, दीपक सुल्तानिया, प्रदीप टमकोरिया, अलका अग्रवाल, रणधीर तुलस्यान, संजीव बजाज, अमित सिंघानिया, सोनू भड़ौंदिया, मोनू, रौशन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।इसके पूर्व गौशाला में कार्यरत सभी कर्मियों को भी कंबल प्रदान किए गए। वहीं स्थानीय मल्लिक टोला में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए।
