नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की डिजीटल गणना कार्य शुरु हो चुका है। प्रगणक प्रत्येक घर जा-जा कर घर के सदस्यों से 34 प्रश्न पूछ रहे हैं।जिसे एचएलओ एप पर सारी जानकारी डेटा संग्रह किया जाना है।फील्ड में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनियुक्ति शिक्षकों द्वारा विद्यालय में सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक कार्य करने के बाद फील्ड जाने के बाद ज्यादातर घरों में लोग नजर नहीं आते हैं।इससे प्रगणकों को एक ही घर में बार -बार जाना पड़ रहा है।
ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर लोग मजदूरी या खेती पर आश्रित होते हैं जो सुबह आठ बजे के बाद या शाम 6 बजे से पहले घर में नजर नहीं आते हैं।दोपहर में एक से दो बजे के बीच नजर भी आतें हैं तो वे भोजन कर विश्राम कर रहे होते हैं।वैसी स्थिति में घर का दरवाजा खटखटाने से डांट सुनना पड़ रहा है।इससे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक परेशान हैं।प्रतिनियुक्त कर्मी विभागीय आदेश का अनुपालन कर कठिन पीड़ा सहते हुए भी अपने-अपने कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं।

जनगणना चार्ज अधिकारी ने बताया कि एचएलओ मोबाइल एप से डिजीटल गणना में मकान के फर्श,दीवार, और छत में प्रयुक्त सामग्री,मकान का वास्तविक उपयोग, मकान की स्थिति, परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की संख्या,परिवार के मुखिया का नाम,लिंग, कोटि,मकान के स्वामित्व की स्थिति, परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या, विवाहित दम्पत्ति की संख्या,पेयजल के मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत,शौचालय की सुलभता,शौचालय का प्रकार,गंदे पानी की निकासी,परिसर के अंदर स्नान सुविधा उपलब्धता,रसोई घर और एलपीजी कनेक्शन,खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन,रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन,इंटरनेट सुविधा,लैपटॉप, कंप्यूटर,टेलीफोन, मोबाइल,स्मार्टफोन, साइकिल,स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड, कार,जीप,वैन,परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज और मोबाइल नंबर प्रगणक द्वारा लिए जाएंगे।साथ ही जो परिवार स्वगणना कर चुके हैं वे अपना स्वगणना आईडी बारह डिजिट का प्रगणक को उपलब्ध कराएंगे ।
जिसका सत्यापन प्रगणक द्वारा किया जाएगा।मौके पर जनगणना कोषांग कर्मी विभाकर कुमार, रविंद्र कुमार,धर्मशील कुमार सोनू कुमार, मो.ऐहतेशामुल हक, फील्ड ट्रेंनर कुमुद रंजन,अभय कुमार, विकास कुमार,संदीप कुमार,पर्यवेक्षक गणेश झा,राजेश कुमार,प्रेम कुमार,अरुण कुमार, हर्षवर्धन कुमार आदि उपस्थित थे।
