नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा से एक मोटर पम्प की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।चन्दन कुमार पिता जगदीश यादव ने नावकोठी थाना में मोटर पम्प सेट चोरी हो जाने का मामला दर्ज करने हेतु आवेदन सौंपा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार की रात्रि वारिश के समय मोटर ढक कर आया था।मंगलवार की सुवह मोटर पम्प सेट अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। उन्होंने चोरी गया मोटर पम्प की कीमत ₹17000 बताया। प्रखण्ड क्षेत्र में मोटर पम्प चोरी होने का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
इससे पूर्व भी पांच मोटर पम्प और तीन बिजली पोल का तार चोरों ने चोरी कर लिया था। जिसमें तीन से चार मोटर पम्प बरामद भी किया जा चुका है।वहीं चोर को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है।फिर भी मोटर पम्प सेट की चोरी रुक नहीं रहा है।
