नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पंचायत के ररिऔना से अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति घायल।बेगूसराय सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती।सचिन कुमार पिता घुरन सिंह पहसारा निवासी ने नावकोठी थाना में अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज करवाया है।
दर्ज मामला में आवेदक ने बताया कि 8:45 बजे सुबह मेरे पिताजी घूरन सिंह अपने बथान ररिऔना से दूध लेकर घर आ रहे थे।बथान से 100 मीटर पूरब सड़क पर घर आने के क्रम में अज्ञात पिकअप गाड़ी जिसका रंग सफेद था ने तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मार दिया और गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांचोप्रांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
