नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सदर पंचायत स्थित द्वारिका पैलेस नावकोठी में आयोजित दो दिवसीय नौ और 10 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला एवं मंडल पदाधिकारी की बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता जिला प्रशिक्षण प्रभारी सह जिला महामंत्री कुंदन भारती ने की।
प्रशिक्षण में जिला के कार्यकर्ता भाग लेंगे और प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी प्रशिक्षण देंगे।जिला भाजयुमो के अध्यक्ष शशांक शेखर ने युवाओं की टोली को विभिन्न जिम्मेदारी देकर सक्रिय किया। प्रशिक्षण में युवा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भाग लेने की बात कही गई है।संपूर्ण जिला के विभिन्न मंडलों से लगभग 250 कार्यकर्ता प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
प्रांतीय नेता के आगमन से लेकर जाने तक का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है।रात में द्वारिका पैलेस में लगभग 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। स्थानीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाभियान की देख रेख करेंगे।
रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यकर्ताओं के लिए जलपान, भोजन आदि की भी व्यवस्था की गई है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी, अरविंद पासवान, जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार विडडू,मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो,महामंत्री दीपक कानू,अजीत सिंह,राजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,जिला भाजयुमो के महामंत्री शिवम वत्स,नीतिश जयसवाल आदि उपस्थित थे।
