नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड,पटना के सदस्य चन्द्र किशोर कुमार की अध्यक्षता में बेगूसराय जिले में अवस्थित प्रस्वीकृत संस्कृत उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक शैक्षणिक बैठक सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ प्रशान्त कुमार ने मध्यमा परीक्षा में शताधिक छात्र छात्राओं को शामिल कराने का आह्वान किया है।
बैठक में डॉ नित्यानंद मिश्र, रतीश कुमार झा, अंजनी कुमार,वागीश चंद्र पाठक,नमीषा कुमारी,आशुतोष तिलक,देवेंद्र कुमार झा, डॉ बालेश्वर महतो, उपेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश पाठक आदि प्रधानाध्यापकों ने अपने- अपने विचारों को रखा।
