नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा,तकनीकी रामनरेश राय,संजय कुमार,कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार, मानव बल रमेश कुमार सिंह के द्वारा छापेमारी की गई।छापेमारी के क्रम में छः लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि उक्त छः व्यक्तियों के विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में डफरपुर पंचायत के वृन्दावन निवासी लेबिन नारायण सिंह पिता स्व० जग नारायण सिंह पर अवैध रूप से मीटर बायपास कर बिजली ऊर्जा का उपयोग करने पर पूर्व का बकाया ₹374 व क्षति पूर्ति राशि ₹51,740, नावकोठी निवासी अंजीला देवी पति अनिल कुमार पर अवैध रूप से विद्युत प्रयोग करने पर ₹7,171,नावकोठी निवासी अजय कुमार पिता स्व० राम सकल सिंह विद्युत बाईपास कर अवैध विद्युत उपयोग करने पर क्षति पूर्ति राशि ₹17,601, डफरपुर पंचायत के छतौना निवासी असमा खातून पति मो युनुश पर मेरे बाईपास कर अवैध विद्युत प्रयोग करने पर पूर्व का बकाया ₹801व क्षतिपूर्ति राशि ₹11, 589, छतौना निवासी अंजुम खातून पति मो तौफीक मीटर बायपास कर विद्युत प्रयोग करने पर पूर्व का बकाया ₹803 व क्षतिपूर्ति राशि ₹48, 905,छतौना निवासी भोला मिश्र पिता स्व० श्याम नंदन मिश्र मीटर बायपास कर विद्युत प्रयोग करने पर पूर्व का बकाया ₹243 व क्षतिपूर्ति राशि ₹19,116 राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।
उक्त सभी व्यक्तियों पर मीटर बायपास कर विद्युत उपयोग करने,विद्युत बकाया रहने के बाद भी चोरी से विद्युत उपयोग करने व अवैध रूप से विद्युत उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।कनिय विद्युत अभियंता विमल साहा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जाएगी और इसमें दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।विद्युत चोरी करने वाले व्यक्ति सावधान हो जाएं।
