धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
शनिवार की देर शाम वीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने की ।इस बैठक में पूजा व मेला में विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा, बभनगामा ,सहुरी, पर्रा ,भवानंदपुर ,वीरपुर ,जगदर गांव में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। थानाध्यक्ष ने पूजा को आपसी भाईचारे व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। कहा कि मेला में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी।मौके पर थाना के एसआई ऋषिकेश भारद्वाज, मुखिया दीपक कुमार, सहुरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय जय राम सहनी, बभनगामा पंचायत के मुखिया मोख्तार आलम ,वीरपुर पश्चिमी पंचायत के सरपंच दयानंद झा , पूर्व सरपंच कृष्णनंदन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे।

Bhut badhiya kayarkam