स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर शनिवार को
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
मध्य विद्यालय दुलारपुर में स्वच्छता कर्मियों द्वारा विद्यालय प्रांगण परिसर को साफ सफाई किया गया। जहाँ पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक़ मनोज कुमार सिंह ने स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरुक करते हुए बताया कि संस्कार स्वच्छता का पहला संस्थान परिवार व बच्चों के माता पिता होतें हैं। विद्यालय और शिक्षक व समाज होतें हैं, जहाँ अपने व्यक्तिगत स्वछता के साथ गाँव और गलियों को साफ कर संस्कार स्वच्छता का परिचय देते हैं। वही बता दे की पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम को मध्य विद्यालय दुलारपुर में स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ कुड़े कचरे और गोबर के सही निपटान कर डस्टबीन के ईस्तेमाल करने की अपील बच्चों एवं आम जनता से की गई।
